{"_id":"59830caa4f1c1b4c028b46fa","slug":"150176077319-pilakhwa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के अपहरण की कोशिश के मामले में दो नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के अपहरण की कोशिश के मामले में दो नामजद
Updated Thu, 03 Aug 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी के अपहरण की कोशिश में दो नामजद
किशोरी के चाचा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
बीते बल स्कूल जा रही किशोरी का अपहरण करने की हुई थी कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
पिलखुवा। घर से स्कूल जा रही किशोरी का अपहरण करने की कोशिश के मामले में कोतवाली पुलिस ने चाचा की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बीते मंगलवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की आठवीं कक्षा की छात्रा स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते में दो बाइक सवार युवकों ने बारिश पड़ने पर लिफ्ट दिया था। आरोप है कि जब उसने स्कूल के पास बाइक रुकवानी चाही तो दोनों युवकों ने बाइक को दौड़ा दिया था। इस पर किशोरी की चीख सुनकर ग्रामीण पहुंच गए थे। अब इस मामले में पुलिस ने किशोरी के चाचा की तहरीर के आधार पर कुश और राजू के खिलाफ अपहरण की कोशिश एवं एससी एसटी एक्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।