फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   युवती थाना परिसर में बेहोश हुई

युवती थाना परिसर में बेहोश हुई

Tue, 04 Jul 2017 12:15 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
युवती थाना परिसर में बेहोश हुई
थाने में बेहोश हुई प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी युवती
विज्ञापन


प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी युवती सोमवार को परिजनों के विरुद्ध थाने पहुंच गई। पुलिस की सूचना पर थाना पहुंचे परिजनों ने युवती को समझाकर घर ले जाने की जिद की तो युवती थाना परिसर में ही अचानक बेहोश हो गई।

घबराए पुलिस और परिजनों ने आनन- फानन में युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव में अलग समुदाय की युवती का गांव के ही एक युवक से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमी युवक आटो चालक है और चार बच्चों का पिता है।
विज्ञापन


युवती के परिजनों को जब दोनों के संबंधों की भनक लगी तो परिजनों ने युवती को समझाने की कोशिश की लेकिन आपसी कहा सुनी के बाद युवती परिजनों को चकमा देकर घर से फरार हो गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने अपनी इज्जत का हवाला देकर युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी और अपनी सूझबूझ से युवती को गाजियाबाद से पकड़ घर ले आए ।

घर आने पर युवती ने बताया कि वह तीन साल से युवक से प्यार करती है। और वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।

थाना प्रभारी धौलाना जनक सिंह ने बताया सोमवार सुबह युवती अकेली थाने पहुंची और उसने सारा वाक्या सुनाकर प्रेमी के साथ रहने की बात कही।

इसके बाद पुलिस ने युवती के परिजनों को थाने बुलाया। थाना पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में युवती ने कहा कि वह प्रेमी के संग ही रहेगी।

मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान थाना परिसर में ही युवती बेहोश हो गई।

युवती को आनन फानन में पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई । युवती को समझा बुझा कर परिजनों के साथ घर भेजा गया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed