{"_id":"593701a54f1c1bdb538b457d","slug":"1496777140821-shahibabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 कार से बैट्री ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
21 कार से बैट्री ले उड़े चोर
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार से आए चोर 21 गाड़ियों से बैट्री ले उड़े
शालीमार गार्डन के बी-ब्लॉक में सोमवार देर रात वाहन चोर 21 कार से बैट्री और स्पेयर पार्ट चुरा ले गए। वाहन चोर एसेंट कार से आए थे। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने चोरों की तलाश में जुट गई है।
शालीमार गार्डन निवासी जुगल किशोर ने बताया कि बी-ब्लॉक में करीब ढाई हजार परिवार रहते हैं। सोमवार को कालोनी के ही संतोष, अजय गुप्ता, हितेंद्र नारंग, मथई जॉर्ज, जवाहर कपूर, रोहित मिश्रा, शोभा सक्सेना, सुशील दत्ता और टीजी पिल्लई, दिनेश सिंह के अलावा अन्य लोगों ने ऑफिस से आने के बाद अपनी गाड़ियां घर के नीचे खड़ी की थीं।
सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच अचानक लोगों को आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। इसके बाद सभी ने घरों के नीचे देखा तो वहां लोगों की भीड़ लगी हुई थी। यहां करीब 21 लोगों की गाड़ियों का बोनट खुला था।
विज्ञापन
बैट्री व अन्य पार्ट्स गायब थे। आननफानन में मामले की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उसमें पुलिस को सिर्फ एसेंट कार की हेडलाइट दिख रही थी। एसपी सिटी का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
बी-ब्लॉक के कृष्ण ठाकुर ने बताया कि रात में बिजली न होने के कारण वह छत पर सो रहे थे। रात करीब 3-4 बजे के बीच उनकी वैगनआर कार का सायरन अचानक बज गया। इसकी आवाज सुनते ही वह नींद से जाग गए।
उन्होंने देखा कि कुछ संदिग्ध युवक उनकी कार के पास खड़े हैं। आवाज लगाने पर चोरों ने कहा कि तेरी कार से बैट्री जरूर चोरी करूंगा। जब तक कृष्ण तीसरे फ्लोर से नीचे आते तब तक चोर उनकी कार से भी बैट्री चुरा कर भाग चुके थे।
लोगों ने बताया कि इलाके में रेजिडेंट्स की सुरक्षा के लिए कोई गार्ड तैनात नहीं है। जबकि पुलिस की गश्त भी नाम मात्र के लिए ही होती है। इलाके में अक्सर चोरी की घटनाएं घटती हैं।