{"_id":"5936ff344f1c1b984c8b4572","slug":"14967765165-shahibabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट के नीचे खड़ी कार चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्लैट के नीचे खड़ी कार चोरी
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैट के नीचे खड़ी कार चोरी
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक के सी ब्लॉक में एक फ्लैट के नीचे खड़ी सोमवार रात कार चोरी हो गई। पीड़ित को सुबह चोरी का पता चला। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन- एक के सी- ब्लॉक निवासी अमित शर्मा एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने सोमवार रात करीब नौ बजे फ्लैट के नीचे अपनी कार खड़ी की थी। सुबह करीब सात बजे नीचे आए तो देखा कार गायब थी।
उन्होंने सौ नंबर पर कॉल कर सूचना दी। थाना प्रभारी साहिबाबाद सुधीर त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अमित ने बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे उनके फ्लैट के मुख्य गेट के ऊपर लगी ग्रिल काटकर चोरों ने घुसने की भी कोशिश की थी।
विज्ञापन
उस समय पत्नी फ्लैट में थी, जिसे देखकर चोर भाग गए थे। पत्नी ने कॉल कर उन्हें इसकी जानकारी दी थी। रात में करीब ढाई बजे तक वह लोग उसी बात पर चर्चा कर रहे थे। उस समय उन्होंने कार खड़ी देखी थी।