{"_id":"5936fd384f1c1be0168b460b","slug":"149677600814ghaziabad-city-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चॉकलेट देने के बहाने बच्ची से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चॉकलेट देने के बहाने बच्ची से रेप की कोशिश
Updated Thu, 08 Jun 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहानी गेट थाना क्षेत्र में चॉकलेट देने के बहाने एक युवक ने सात साल की बच्ची को अपने घर ले जाकर रेप करने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। जमकर धुनाई के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सिहानी गेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी में सात साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोसी युवक राहुल (25) आया और बच्ची को चॉकलेट देने का लालच देकर अपने पास बुला लिया। राहुल ने अपने घर ले जाकर बच्ची से रेप का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस दौरान घबराई बच्ची ने रोना शुरू कर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग और बच्ची के परिजन युवक के घर में पहुंचे और उसे दबोच लिया। बच्ची ने आरोपी युवक की करतूत परिजनों को बताई। गुस्साए परिजनों व पड़ोसियों ने आरोपी युवक की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
एसओ सिहानी गेट विनोद पांडेय ने बताया किआरोपी राहुल के खिलाफ रेप का प्रयास और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।