फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने स्कूल जाना किया बंद

छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने स्कूल जाना किया बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने स्कूल जाना किया बंद
छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने स्कूल जाना किया बंद
विज्ञापन


गाजियाबाद। छेड़छाड़ से तंग आकर एक छात्रा ने दो दिन से स्कूल जाना छोड़ दिया है। आरोपी युवक रास्ते में जाते आते समय उससे छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता ने विजयनगर थाने में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी है।
विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार निवासी 15 वर्षीय किशोरी एक स्कूल में पढ़ती है। उसके पड़ोस का ही रहने वाला एक युवक उसे पिछले काफी दिनों से परेशान कर रहा है। रास्ते में जाते आते समय जब भी मौका मिलता है। छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर देता है। छात्रा के विरोध और शिकायत करने की बात पर जान से मारने की धमकी देता है। पिछले चार दिन से उसने छात्रा को काफी परेशान करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। छात्रा ने परिजनों को सारी कहानी बताई। परिजनों ने छात्रा को थाने ले जाकर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी है।
विज्ञापन

विजयनगर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि युवक द्वारा छेड़छाड़ की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed