फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मामूली बात पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला

मामूली बात पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला

Tue, 28 Aug 2018 12:01 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
मामूली बात पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला
मामूली बात पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, आठ लोग घायल
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र स्थित निराश्रय सेवा समिति में रविवार रात बाइक की साइड लगने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष के दर्जनों लोगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से जमकर मारपीट की। जिसमें एक पक्ष के दो महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार फ्रीगंज रोड स्थित निराश्रय सेवा समिति में मनोज अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार रात मनोज का भांजा घर से एक बच्चे को लेकर रेलवे रोड पर सामान खरीदने के लिए गया था। जब वह घर वापस आ रहा था तो पड़ोस में रहने वाले मदुवा को बाइक की साइड लग गयी। इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बात को लेकर मदुवा अपने कई साथियों के साथ मनोज के घर पहुंच गया। इन लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। परिवार के लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की गयी। मारपीट में मनोज, मनोज का पुत्र विकास, भांजा करन, भाई सूरज, सुनीता, अमन सहित आठ लोग घायल हो गए। मारपीट के बाद आरोपियों ने घर में खड़ी बाइक को भी तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मनोज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर किया गया है। कोतवाली में मदुवा और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed