{"_id":"5a92a02c4f1c1bcb268bbdda","slug":"141519558700-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल के बल पर महिला से लूटी चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्टल के बल पर महिला से लूटी चेन
Updated Sun, 25 Feb 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
पिस्टल के बल पर महिला से लूटी चेन
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-तीन में गार्डेनिया सोसायटी के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से पिस्टल के बल पर चेन लूट ली। पूरी घटना सोसायटी के गेट पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक महिला पैदल शाम करीब छह बजे वसुंधरा सेक्टर तीन स्थित गार्डेनिया सोसायटी के बाहर से गुजर रही थी। इसी दौरान पीछे से आए अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने महिला के आगे बाइक लगा दी। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने महिला पर पिस्टल तान दी और चेन लूट ली। महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और हवा में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। सारी घटना सोसायटी के मेनगेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वसुंधरा चौकी प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है।
पत्थर मारकर बदमाशों को रोकने की कोशिश
लोगों ने विरोध करते हुए पत्थर मारने चाहे तो बदमाशों ने पिस्टल तान दी। लोगों ने बताया है कि सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार दोनों बदमाशों ने महिला से चेन लूटी। दोनों जींस पहने हुए थे और हेलमेट भी लगाए हुए थे।