फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

Fri, 18 Aug 2017 05:27 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
विज्ञापन

लिंकरोड थाना क्षेत्र के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट फोर स्थित एक फैक्ट्री में तीसरी मंजिल पर काम कर रहे मजदूर की गिरकर मौत हो गई।

परिजनों ने ठेकेदार और फैक्ट्री संचालक के खिलाफ बृहस्पतिवार को शिकायत दी है। पीड़ित दिनभर एफआईआर दर्ज कराने को थाने के चक्कर लगाते रहे।

मूलरूप से बदायूं निवासी शाहरुख खां (20) पुत्र मौसम खां कड़कड़ मॉडल में किराए पर रहता था। वह औद्योगिक क्षेत्र साइट फोर की एक कंपनी में मजदूरी करता था।

मौसम खां ने बताया कि बुधवार सुबह ठेकेदार नरेश शाहरुख को लेकर साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-चार स्थित आकाश पाइप नाम की फैक्ट्री में ले गया था। उनका आरोप है कि फैक्ट्री वालों और ठेकेदार ने बिना सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट दिए ही शाहरुख को काम करने के लिए तीसरी मंजिल पर भेज दिया।

काम के दौरान शाहरुख का पैर फिसल गया। वह तीसरी मंजिल से गिर गया। घटना के बाद आसपास काम कर रहे कर्मचारी, मजदूर भाग गए। ठेकेदार भी शाहरुख को मोहन नगर स्थित नरेंद्र मोहन अस्पताल में पहुंचाकर भाग गया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान शाहरुख की मौत हो गई। इस दौरान किसी ने बुधवार शाम को शाहरुख के परिजनों को घटना की जानकारी दी। तब परिजन बदायूं से गाजियाबाद पहुंचे। उन्हें शाहरुख का शव बदायूं लेकर जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पुलिस ने उनकी मदद नहीं की। बृहस्पतिवार को पूरा परिवार दिनभर एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने में बैठा रहा। जबकि परिजनों ने मामले में लिखित तहरीर पुलिस को दे दी थी।


परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ठेकेदार और कंपनी का बचाव करने में लगी रही। उधर, लिंक रोड थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed