फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   इंदिरापुरम में हुक्का बार पर छापा, चार गिरफ्तार

इंदिरापुरम में हुक्का बार पर छापा, चार गिरफ्तार

Fri, 23 Jun 2017 07:19 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
इंदिरापुरम में हुक्का बार पर छापा, चार गिरफ्तार
इंदिरापुरम में हुक्का बार पर छापा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

इंदिरापुरम पुलिस ने वैभव खंड स्थित लोटस पाउंड मार्केट में अवैध रूप से चले रहे एक हुक्का बार पर छापामार उसे सील कर दिया है। हुक्का बार को दिल्ली निवासी दो सगे भाई पिछले कुछ दिनों से चला रहे थे।

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में विभिन्न फ्लेवर के तंबाकू और दो हुक्के बरामद किए हैं। पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि पुलिस ने लोटस पाउंड मार्केट के बेसमेंट में ब्लैक शुगर नाम की दुकान में छापेमारी की। दुकान के अंदर अवैध रूप से हुक्का बार चलता मिला। मौके पर दो युवक हुक्का पीते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी पहचान आशु सैफी निवासी शशि गार्डन मयूर विहार फेज- एक दिल्ली और लव भारद्वाज निवासी वसुंधरा सेक्टर-10 के रूप में हुई। हुक्का बार संचालक सगे भाइयों दीपक साहनी और जय साहनी निवासी श्याम नगर दिल्ली तंबाकू बेचने और पिलाने का लाइसेंस नहीं दिखा पाए।

उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। मौके से दो हुक्के, दो पाइप और 550 ग्राम तंबाकू फ्लेवर बरामद किया। रिपोर्ट दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि हुक्का बार अवैध रूप से संचालित था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बार को सील कर दिया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यहां हुक्का पीने दिल्ली-नोएडा और उसके आसपास के क्षेत्र से लोग आते थे। दुकान के बाहर काला शीशा लगा था। ग्राहकों के माध्यम से ही नए ग्राहक बुलाए जाते थे। बिना जान - पहचान वाले नए लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाता है।

पुलिस जांच में यह भी आ रहा है कि नए लड़कों को बुलाया जाता था। हुक्का बार में आने वाले लोग बीएस के नाम से उसे जानते थे। इतना ही नहीं बार के नाम और पते को गूगल पर भी अपलोड किया गया था।

आसपास के लोगों का कहना है कि उन्हें करीब एक माह से ऐसा लगता था कि बेसमेंट में जो दुकान है वहां पर डांस क्लास चलती है। डांस सीखने के लिए युवा यहां आते थे और कुछ घंटे बाद ही चले जाते थे।


पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार दोनों हुक्का बार संचालक पूर्व में दिल्ली में भी ऐसे ही अवैध तरीके से हुक्का बार चलाते थे। पकड़े जाने के डर से उन्होंने वैभव खंड में चोरी छिपे हुक्का बार चालू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed