फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   इनाम जीतने की सूचना देकर लाखों की ठगी

इनाम जीतने की सूचना देकर लाखों की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
इनाम जीतने की सूचना देकर लाखों की ठगी
इनाम जीतने की सूचना देकर लाखों की ठगी
विज्ञापन


गाजियाबाद। नामचीन ट्रैवल कंपनी की ओर से इनाम जीतने की सूचना देकर ठगों ने एक दवा कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव को झांसे में ले लिया। ठगों ने उसके बैंक खाते और पेटीएम अकाउंट की डिटेल लेकर 1.36 लाख रुपये की ठगी कर ली। उन्होंने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मुरादनगर निवासी गौरव त्यागी एक दवा कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव हैं और उनका खाता राजनगर स्थित निजी बैंक में है। गौरव के मुताबिक एक ट्रैवल कंपनी की वेबसाइट पर उनका अकाउंट है। उनके इस अकाउंट पर उन्हें 2100 रुपये के इनाम की जानकारी मिली। इसके बाद उन्हें इंटरनेट के जरिए ट्रैवल कंपनी का कांट्रेक्ट नंबर निकाला। उन्होंने उस नंबर पर कॉल किया तो फोन रिसीव करने वाले ने खुद को कंपनी का एग्जीक्यूटिव बताया और उनसे मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद उनसे मोबाइल के जरिए बैंक अकाउंट और पेटीएम अकाउंट एक्सेस करने के लिए कहा गया और कुछ डिटेल ली गई। इसके बाद उनके नंबर पर एक लिंक शेयर किया गया। लिंक पर क्लिक करते ही उनके मोबाइल पर एक सॉफ्टवेयर इंस्टॉल हो गया। थोड़ी देर बाद ही उनके खाते से रुपये निकलने शुरू हो गए। गौरव के मुताबिक उसी नंबर पर दोबारा कॉल की गई तो कॉल रिसीव नहीं हुई। पीड़ित सेल्स एग्जीक्यूटिव ने कविनगर थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed