फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पति छत से कूदा-Cordination

पति छत से कूदा-Cordination

Fri, 18 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
पति छत से कूदा-Cordination
पत्नी ने घर में किया बंद तो छत से कूदा पति, मौत
विज्ञापन

सिद्घार्थ विहार की वृंदावन सोसायटी निवासी महिला ने पिटाई कर रहे शराबी पति को घर में बंद किया तो वह छत से कूद गया। पत्नी जब पुलिस के साथ घर पहुंची तो पति को मृत पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चाऊमीन की ठेली लगाने वाला विकास उर्फ बॉबी (30) दिल्ली गेट में पत्नी सरस्वती और दो बच्चों के साथ रहता था। पत्नी के अनुसार विकास बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे शराब के नशे में घर लौटा और उनसे मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


सरस्वती ने उसे घर में बंद कर दिया और पुलिस बुलाने प्रताप विहार चौकी पहुंची। चौकी में पुलिसकर्मी नहीं मिलने पर वह थाने पहुंची और शिकायत दी। पुलिसकर्मी उसके साथ घर पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ विकास का शव गली में पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि वह घर की छत से कूद गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विजय नगर एसएचओ नरेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला शराब के नशे में युवक के छत से कूदने पर मौत का लग रहा है। सुसाइड के एंगल से भी जांच की जा रही है।


सरस्वती ने बताया कि जब वह चौकी पर पहुंची तो वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं था। इसके बाद वह थाने पहुंची। इस बीच पति छत से कूद गया। अगर चौकी पर पुलिस मिल जाती तो हो सकता था कि पति के कूदने से पहले ही वह घर पहुंच जाती और पति की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed