फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   प्रेमी ने घर में घुसकर युवती को मारी गोली-Cordination

प्रेमी ने घर में घुसकर युवती को मारी गोली-Cordination

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी ने घर में घुसकर युवती को मारी गोली-Cordination
प्रेमी ने घर में घुसकर युवती को मारी गोली
विज्ञापन

लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में दूसरी जगह शादी तय होने से खफा प्रेमी ने घर में घुसकर युवती को गोली मार दी। गोली दाहिने कंधे में लगी। वह लहूलुहान होकर गिर गई। आनन-फानन में परिजनों ने युवती को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। पड़ोसियों ने मौके से भाग रहे आरोपी को दबोचकर उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तमंचा बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
पोस्ट ऑफिस में संविदाकर्मी धीरज ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके की एक कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है। धीरज का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। एक सप्ताह पूर्व उसे युवती की शादी दूसरी जगह तय होने की जानकारी मिली। इससे नाराज होकर वह सोमवार सुबह करीब 11 बजे युवती के घर पहुंचा। पीड़ित परिजनों ने बताया कि वह घर आया और परिजनों से बात करता रहा। इस दौरान युवती खाना बना रही थी। धीरज बाथरूम जाने की बात कहकर कमरे से निकला और सभी को कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद तमंचा निकालकर युवती पर फायरिंग कर दी। गोली युवती के दाहिने कंधे में लगी। गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने भाग रहे आरोपी को मौके पर दबोचकर उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद परिजनों को कमरे से बाहर निकाला। परिजन युवती को दिल्ली के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है। एसएचओ ट्रॉनिका सिटी सुभाष सिंह ने बताया कि आरोपी का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवती की शादी अन्यत्र तय होने के गुस्से में उसने घटना को अंजाम दिया। युवक से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा बरामद हुआ है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


आरोपी ने खुद को भी गोली मारने की दी थी धमकी
स्थानीय लोगों की मानें तो गोली मारकर आरोपी भागकर पास के एक खाली प्लॉट में खड़ा था। लोगों ने घेरने की कोशिश को आरोपी ने खुद को भी गोली मारने की धमकी देते हुए तमंचा सटा लिया। लेकिन स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 अप्रैल को है युवती की शादी
युवती के पिता ने जनवरी में युवती की शादी एक युवक के साथ तय की थी। 19 अप्रैल में शादी तय हुई है। परिवार के लोग शादी की तैयारी में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed