{"_id":"5aba2d084f1c1bec3f8b5390","slug":"121522150664-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से नीचे उतारकर फौजी से की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से नीचे उतारकर फौजी से की लूटपाट
Updated Tue, 27 Mar 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से नीचे उतारकर फौजी से की लूटपाट
साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र के साहिबाबाद गांव के पास रविवार रात एक फौजी को दो बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने साहिबाबाद स्टेशन के आउटर पर ट्रेन से उतारकर फौजी से लूट की। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
मूलरूप से गुजरात के रहने वाले राकेश फौजी हैं। वह सिलीगुड़ी में तैनात हैं। वह ट्रेन से गुजरात जा रहे थे। राकेश ने बताया कि रविवार देर रात को साहिबाबाद स्टेशन के आउटर के पास ट्रेन के रुकने पर बदमाशों ने उन्हें चाकू की नोक पर नीचे उतार लिया। इसके बाद बदमाशों ने दो बैग, मोबाइल और पर्स लूट लिया। लूट का विरोध करने पर उन्हें बदमाशों ने उन्हें पीटा और भाग गए। राहगीरों ने उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने कहना कि प्राथमिक उपचार के बाद फौजी को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद वे कहां गए, इसका किसी को पता नहीं। उधर, एसएचओ लिंकरोड जेपी चौबे ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।
बाइक सवार बदमाशों ने युवक से लूटा मोबाइल
साहिबाबाद। ड्यूटी से घर लौट रहे युवक से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने खोड़ा थाने में मामले की शिकायत की है। रमित शर्मा खोड़ा की लोकप्रिय विहार कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। वह नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात को वह कंपनी से घर लौट रहे थे। इस दौरान उनके मोबाइल पर किसी परिचित का फोन आ गया। वह फोन पर बात करते हुए घर की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाश फरार हो गए। एसएचओ खोड़ा ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।