फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मौज मस्ती के लिए करी थी लूट की प्लानिंग-Ghaziabad city

मौज मस्ती के लिए करी थी लूट की प्लानिंग-Ghaziabad city

Thu, 07 Dec 2017 05:21 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
मौज मस्ती के लिए करी थी लूट की प्लानिंग-Ghaziabad city
मौज-मस्ती के लिए बारहवीं के छात्रों ने बनाई थी लूट की योजना
विज्ञापन


वृंदावन सोसायटी में लूटपाट की कोशिश का मामला, गिरफ्तार लुटेरे को पुलिस ने भेजा जेल

अन्य दोनों लुटेरों की तलाश शुरू

गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार की वृंदावन सोसायटी में इंजीनियर के घर में लूट की योजना बारहवीं कक्षा के तीन छात्रों ने मौज-मस्ती के लिए रुपये जुटाने को बनाई थी। हालांकि इंजीनियर की पत्नी तहमीना ने बहादुरी दिखाते हुए एक लुटेरे को दबोच लिया था। पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया। इसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

सिद्धार्थ विहार स्थित वृंदावन सोसायटी में मंगलवार दोपहर इंजीनियर अब्दुल हाफिज खान के घर पर पहुंचे तीन युवकों ने उनकी पत्नी तहमीना को बंधक बनाकर लूटपाट करने की कोशिश की थी। इनमें से एक छात्र ने खुद को कोरियर ब्वाय बताकर घर का दरवाजा खुलवाया था। वारदात के वक्त तहमीना अपने तीन साल के बेटे के साथ घर में मौजूद थी, उनके पति ड्यूटी पर गए थे। लुटेरे तहमीना का मुंह बंद करके ज्वेलरी और नकदी के बारे में पूछने लगे। तहमीना ने बहादुरी दिखाकर लुटेरों से भिड़ गई और एक को दबोच लिया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने एक आरोपी को दबोच लिया जबकि उसके दो साथी फरार हो गए थे। विजय नगर एसएचओ नरेश कुमार सिंह ने बताया कि लूट करने गए युवक प्रताप विहार के एक स्कूल में बारहवीं कक्षा में पढ़ते हैं। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में बताया कि अब्दुल हाफिज के पड़ोस में ही उनका एक साथी रहता है। उसने बताया था कि अब्दुल हाफिज के ड्यूटी पर चले जाने के बाद उनकी पत्नी और तीन साल का बेटा ही घर पर रहते हैं। इस दौरान वहां लूटपाट की जा सकती है। लूट के सामान को बेच कर मौज-मस्ती करेंगे। एसएचओ ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य दो लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed