{"_id":"5a205ec14f1c1b193e8b5eb1","slug":"121512070849-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडलूम कारोबारी के दो हत्यारोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैंडलूम कारोबारी के दो हत्यारोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर-Ghaziabad city
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढूंढती रही पुलिस, आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर
गाजियाबाद। हैंडलूम कारोबारी गगन खंडूजा के दो हत्यारोपियों को पुलिस तलाशती रही और उन्होंने गुपचुप ढंग से कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दोनों आरोपी 21 नवंबर को गगन की हत्या के बाद से ही फरार थे। सिहानी गेट थाना पुलिस ने अब दोनों आरोपियों की रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दी है।
तुराबनगर में हैंडलूम शॉप के मालिक गगन खूंडजा की 21 नवंबर की रात करीब सवा नौ बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह सब्जी लेकर स्कूटी से घर जा रहे थे। इस मामले में सिहानी गेट थाना पुलिस ने मिंटू नाम के एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब ढाई लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में मिंटू ने ही अपने दो साथियों रवि शर्मा और बंटी त्यागी से गगन की हत्या कराई थी। रवि और बंटी त्यागी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए थे। पुलिस इनकी तलाश कर रही थी, लेकिन पुलिस हाथ मलती रह गई और दोनों हत्यारोपियों ने बुधवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सिहानी गेट थाना प्रभारी विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। इसके लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी गई है।