फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हिंडन में घुसा संदिग्ध के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, भेजा जेल-Ghaziabad city

हिंडन में घुसा संदिग्ध के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, भेजा जेल-Ghaziabad city

Thu, 16 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
हिंडन में घुसा संदिग्ध के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, भेजा जेल-Ghaziabad city

विज्ञापन
हिंडन एयरबेस में घुसे संदिग्ध से आईबी, एटीएस ने की पूछताछ
साहिबाबाद। हिंडन एयरबेस में मंगलवार रात दीवार फांदकर घुसने की कोशिश करने वाले सुजीत (25) से बुधवार को आईबी और एटीएस समेत पांच एजेंसियों ने पूछताछ की। उसका आतंकी कनेक्शन तलाशा जा रहा है। उधर, एयरफोर्स अधिकारी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। दूसरी ओर, युवक के परिजनों के मुताबिक सुजीत डेढ़ माह से घर से लापता था। साहिबाबाद थाने की एक टीम सुजीत के परिजनों से पूछताछ करने प्रतापगढ़ गई है।
एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि पैर में गोली लगने से घायल हुए सुजीत का प्राथमिक उपचार कराया गया। उससे पूछताछ की गई। सुजीत प्रतापगढ़ के थाना पट्टी, गांव नारंगपुर का रहने वाला है। रात में ही पट्टी थाने की पुलिस को उसके घर भेजा गया और परिजनों से पूछताछ की गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुजीत मुंबई में मजदूरी करता था। वहां उसे नशे की लत लग गई थी। इसलिए वह मानसिक रूप से कमजोर हो गया था। डेढ़ माह पूर्व वह नाराज होकर घर से चला गया था। उसकी तलाश की जा रही थी। इस बीच पता चला कि वह आनंद विहार में रहकर मजदूरी करता है। बुधवार सुबह हिंडन एयरबेस स्टेशन के सुरक्षा अधिकारी स्क्वॉड्रन लीडर देवेंद्र सिंह ने साहिबाबाद थाने में तहरीर दी। पुलिस ने भारतीय गुप्त बात अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को दोपहर 2:30 बजे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसके मानसिक रोगी होने की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद से सुजीत का आतंकी संगठन से कनेक्शन खंगालने में पांच जांच एजेंसियां लगी रहीं। मंगलवार रात गाजियाबाद पुलिस और एयरफोर्स अधिकारियों ने सुजीत से पूछताछ की। बुधवार को आईबी, एटीएस और एलआईयू की टीम ने पूछताछ की। सुजीत का बीते दिनों की लोकेशन और कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। एसएसपी हरिनारायण सिंह ने बताया कि अभी सुजीत के आतंकी कनेक्शन को लेकर पुष्टी नहीं हुई है। इस दिशा में जांच जारी है। सुजीत से घरवालों के बारे में मिली जानकारी का भी सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


एयरबेस के पास अलर्ट
घटना के बाद से हिंडन एयरबेस की सुरक्षा बढ़ा दी है। एयरबेस की चाहरदीवारी के पास तैनात जवानों को सतर्क किया गया है। एयरबेस के बाहर पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है। बुधवार को भी स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने एयरबेस के आसपास दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
मंगलवार रात हिंडन एयरबेस की दीवार फांदकर सुजीत ने अंदर घुसने का प्रयास किया था। जवानों ने प्रतिबंधित क्षेत्र बताकर उसे रोका, इसके बावजूद सुजीत नहीं माना तो जवानों ने रोकने के लिए उसके पैर में गोली मार दी। घायल होने पर जवानों ने उसे एयरफोर्स के अस्पताल में भर्ती कराया। सुजीत ने बताया कि उसे किसी ने कहा था कि अच्छी नौकरी करनी है तो वह सऊदी अरब चला जाए। उसे हवाई जहाज हिंडन एयरबेस से मिलेगा। वह एयरबेस के गेट पर स्थित प्रतीकात्मक हवाई जहाज को ही सच समझ कर चढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed