{"_id":"585ab56e4f1c1bd663e3acce","slug":"11th-student-died-by-the-noose","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11 वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Wed, 21 Dec 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
श्यामपार्क मेन इलाके में मंगलवार शाम 11वीं की एक छात्रा ने घर में चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय परिजन बाजार गए थे। पुलिस को मौके से काई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस खुदकुशी के कारणों को जानने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
श्यामपार्क निवासी मुन्ना सिंह यहां परिवार के साथ रहते हैं। एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि मुन्ना परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। उनकी बेटी मुस्कान (17) घर पर अकेली थी। मंगलवार रात करीब नौ बजे जब वह लौटे तो कमरे में मुस्कान का शव चुन्नी से बंधा पंखे से लटक रहा था।
विज्ञापन
परिजनों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। एसएचओ ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से बातचीत में सुसाइड के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन