फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पैकिंग फैक्ट्री से मशीनों के पार्ट्स चोरी

पैकिंग फैक्ट्री से मशीनों के पार्ट्स चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
पैकिंग फैक्ट्री से मशीनों के पार्ट्स चोरी
पैकिंग फैक्ट्री से मशीनों के पार्ट्स चोरी
विज्ञापन


गाजियाबाद। औद्योगिक पैकिंग फैक्ट्री से मशीनों के पार्ट चोरी कर लिए। पीड़ित ने कविनगर थाने में दो कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक माह पहले भी फैक्ट्री में चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नेहरू नगर निवासी पीयूष गर्ग की कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में गर्ग पैकिंग के नाम से फैक्ट्री है। 25 अप्रैल की रात को वह फैक्ट्री का ताला बंद करके आ गए। 26 अप्रैल की सुबह जब फैक्ट्री पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। उसमें से मशीनों के पार्ट्स गायब थे। उन्होंने कर्मचारियों से जानकारी की तो किसी ने कुछ नहीं बताया। पीड़ित ने कविनगर थाना पहुंचकर फैक्ट्री के दो हेल्पर जसवंत और धर्मेंद्र पर शक जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि एक महीने पहले भी फैक्ट्री से चोरी कर ली गई थी। उसमें भी काफी नुकसान हुआ था। बताया कि उस चोरी में भी कर्मचारियों का हाथ था। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed