फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पहले मांग भरी, फिर युवक-युवती ने खा लिया जहर

पहले मांग भरी, फिर युवक-युवती ने खा लिया जहर

Sat, 01 Dec 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पहले मांग भरी, फिर युवक-युवती ने खा लिया जहर
पहले मांग भरी, फिर युवक -युवती ने खा लिया जहर
विज्ञापन

गाजियाबाद। शादी तय हो जाने के बाद रिश्ता टूटने से आहत युवक-युवती ने शुक्रवार को बजरिया के एक होटल के कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती की मौत हो गई औैर युवक की हालत गंभीर है। वह निजी अस्पताल में भर्ती है। युवक ने पहले युवती की मांग भरी और फिर दोनों ने जहर खा लिया। युवती के परिजनों ने युवक के परिजनों पर दहेज की खातिर रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाया है।
सिहानी नूरनगर निवासी व सीपीडब्ल्यूडी में तैनात इलेक्ट्रीशियन त्रिलोक चंद के मंझले बेटे सुबोध कांत (25) की शादी शकरपुर दिल्ली की रहने वाली पूजा (20) से अप्रैल 2018 में तय हुई थी। अप्रैल में पूजा की गोदभराई की रस्म हो गई थी। शादी के लिए 19 नवंबर की तारीख तय की गई थी। पूजा के पिता यदुवीर सिंह और मां राजवती का कहना है कि दो माह बाद ही सुबोध के परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया था। आरोप है कि ज्यादा दान दहेज देने की स्थिति में न होने की वजह से उन्होंने रिश्ता तोड़ा था। सुबोध रिश्ता तोड़ने के पक्ष में नहीं था। वह इसके बाद भी पूजा से मिलने उसके घर आता-जाता रहा। पूजा की मां राजवती का कहना है कि सुबोध का कहना था कि वह अपने परिजनों को शादी के लिए राजी कर लेगा, लेकिन वह नहीं मान रहे थे।
विज्ञापन

28 नवंबर की दोपहर सुबोध शकरपुर दिल्ली में पूजा से मिलने आया और रात करीब आठ बजे वह उसे साथ ले गया। उसने कहा था कि थोड़ी देर में घूमकर आ जाएंगे। इसके बाद वह नहीं लौटे। अगले दिन 29 नवंबर को पूजा ने परिजनों को फोन कर बताया कि वह हरिद्वार में है और शाम तक घर पहुंच जाएगी। इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सुबोध ने पूजा के मोबाइल से उसके घर कॉल कर बताया कि दोनों ने जहर खा लिया है और गाजियाबाद बजरिया के होटल में मौजूद हैं। घर में हड़कंप मच गया। इसके बाद सुबोध ने अपने बड़े भाई विकास को फोन कर जहर खाने की सूचना दी, तो परिजन होटल पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पूजा की मौत हो गई, जबकि सुबोध आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा की मांग में मिला सिंदूर
पूजा और सुबोध जब शकरपुर दिल्ली से चले थे तो पूजा की मांग में सिंदूर नहीं था। शुक्रवार सुबह जब वह होटल में मृत मिली, तो मांग में सिंदूर भरा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि सुबोध ने होटल या यहां पहुंचने से पहले किसी मंदिर में पूजा की मांग में सिंदूर भरा और फिर दोनों ने साथ जान देने का फैसला कर लिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि होटल में उनके कमरे से जहरीला पदार्थ तो मिला, लेकिन सिंदूर नहीं मिला।

रात डेढ़ बजे पहुंचे थे होटल, दोस्त बताकर बुक किया कमरा
पूजा और सुबोध बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे बजरिया के शुभम होटल पहुंचे थे। होटल प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि पूजा और सुबोध ने खुद को दोस्त बताया था। उनका कहना था कि वह किसी काम के सिलसिले में गाजियाबाद आए हैं और सुबह चले जाएंगे। होटल के स्टाफ ने बताया कि तब पूजा की मांग में सिंदूर नहीं था। सुबह सुबोध के चीखने की आवाज सुनकर स्टाफ कमरे में पहुंचा तो पूजा बेसुध हालत में बिस्तर पर पड़ी मिली। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।


वर्जन
युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। युवक की हालत गंभीर है, उसका इलाज चल रहा है। होश में आने पर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। प्रथम दृष्टया दोनों के जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है। जांच की जा रही है। किसी भी पक्ष की ओर से फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है।
- श्लोक कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed