फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कांच के टुकड़े को मोबाइल बताकर करता था ठगी, ओएलएक्स-Cordination

कांच के टुकड़े को मोबाइल बताकर करता था ठगी, ओएलएक्स-Cordination

Fri, 16 Jun 2017 05:19 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
कांच के टुकड़े को मोबाइल बताकर करता था ठगी, ओएलएक्स-Cordination
मोबाइल के बदले कांच का टुकड़ा देकर ठगने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

ओएलएक्स के जरिए मोबाइल बेचने के नाम पर कांच का टुकड़ा थमाकर भागने वाले ठग को कविनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर मुरादनगर से धर दबोचा।

उसके पास से एक मोबाइल और कांच का टुकड़ा बरामद हुआ है। पुलिस का दावा है कि आरोपी अभी तक 50 से अधिक लोगों को ठग चुका है।

एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि बुधवार को रामनगर निवासी मनीष ने ओएलएक्स पर नौ हजार रुपये में ओप्पो कंपनी के स्मार्टफोन का एड देखा। मोबाइल बेचने वाले ने उन्हें दोपहर को लाल कुआं बुलवाया।

आरोप है कि मोबाइल बेचने आए युवक ने मनीष से रुपये लिए और एक पैकेट देकर भाग गया। मनीष ने पैकेट खोलने की कोशिश की तो उसकी चेन ही नहीं खुली। कड़ी मशक्कत के बाद चेन खुली तो अंदर मोबाइल के आकार का कांच का टुकड़ा निकला।
विज्ञापन


उसने तुरंत कविनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को ट्रेस करना शुरू किया और बृहस्पतिवार दोपहर मुरादनगर के मलिक नगर से धर दबोचा। आरोपी की पहचान शोहिल निवासी मलिक नगर मुरादनगर के रूप में हुई है। आरोपी 50 से अधिक लोगों को ठग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। मनीष के पिता गोपाल मोहन के नंबर से उन्होंने शोहिल को कॉल किया और मोबाइल की डिमांड की। शाम को मोबाइल देने हापुड़ चुंगी पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया।


पुलिस के अनुसार आरोपी ने कुछ समय पहले एक मोबाइल ओएलएक्स के जरिए बेचा था। इसके बाद उसके दिमाग में ठगी का आइडिया आया।

आरोपी ने स्टेशन रोड मुरादनगर से मोबाइल के आकार का चेन वाला पारदर्शी बैग बनवाया था। मोबाइल के आकार का ही कांच कटवाकर बैग में डालता था। बैग में ऐसी चेन लगवाता था जो खराब होती थी। जब तक चेन खुलती वह भाग जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed