{"_id":"5c8d4ee1bdec2214666d742b","slug":"111552764641-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर 80 हजार रुपये की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम बदलकर 80 हजार रुपये की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम बदलकर 80 हजार रुपये की ठगी
गाजियाबाद। एक ठग ने एटीएम कार्ड बदलकर 80 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने बेटी के एडमिशन के लिए रुपये जमा किए थ। पीड़ित ने कविनगर थाने में ठगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामला साइबर सेल को रेफर कर दिया है।
लाल कुआं निवासी रविंद्र ठाकुर का एसबीआई में खाता है। उन्होंने बेटी पूजा के एडमिशन के लिए रुपये खाते में जाम किए हुए थे। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को बेटी एटीएम से कुछ रुपये निकालने गई थी। उसका एटीएम मशीन में फंस गया था। इस पर वहां खड़े युवक ने एटीएम निकालने के बहाने कार्ड को बदल दिया। उसने अगले दिन कई बार में 80 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने पत्नी का फोन देखा तो उसमें 80 हजार रुपये निकलने के मैसेज पड़े हुए थे। पीड़ित ने कविनगर थाने में तहरीर देकर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले को साबइर सेल के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज निकलवाने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- दिक्कत होने पर बाहरी व्यक्ति से न लें मदद
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने कहा कि एटीएम कार्ड मशीन पर फंसने पर किसी भी बाहरी व्यक्ति से मदद न लें। यदि समस्या हो रही है तो कस्टमर केयर पर संपर्क करें या एटीएम के पास खड़े गार्ड से मदद ले सकते हैं। कोशिश करें कि किसी से मदद लेने की आवश्यकता न पड़े।