फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक फरार
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पकड़ा, साथी भागा
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर, डकैती और हत्या में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश नितिन को मुठभेड़ में पकड़ लिया। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में बदमाश और दो सिपाही घायल हो गए। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।
नगर कोतवाली पुलिस एक जनवरी की रात डेढ़ बजे चेकिंग कर रही थी। चेकिंग केदौरान चिपियाना रेलवे फाटक की ओर से रात करीब डेढ़ बजे दो युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने युवकाें को रुकने का इशारा किया तो वे दूसरी ओर बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने टीम पर फायरिंग कर दी। बदमाशों की गोली से सिपाही संजीव व अशोक कुमार घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाइक पर पीछे बैठे बदमाश को गोली लग गई। बाइक चला रहे युवक का नियंत्रण बिगड़ गया और वे गिर गए। अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक चला रहा बदमाश भाग गया। गोली लगने के कारण पीछे बैठा बदमाश नहीं भाग पाया। बदमाश ने अपना नाम नितिन उर्फ केके निवासी मेरठ बताया। फरार बदमाश नोएडा निवासी मिंटू है। पुलिस फरार बदमाश को पकड़ने के लिए ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि नितिन पर लूट, हत्या और डकैती के मुकदमे दर्ज हैं। नितिन 25 हजार रुपये का इनामी है। इसकी कुंडली खंगाली जा रही है। उसके पास से पुलिस ने बाइक, तमंचा व कारतूस भी बरामद किए हैं। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


मेरठ, नोएडा और रुड़की में दर्ज हैं मुकदमे
एसपी सिटी ने बताया कि नितिन पर मेरठ, नोएडा और रुड़की में लूट, डकैती और हत्या के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है। गैंग के साथ बड़ी घटनाओं को अंजाम देता है। फरार आरोपी और अन्य साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed