फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गर्भवती महिला के पेट पर वकील ने मारी लात, हंगामा-Cordination

गर्भवती महिला के पेट पर वकील ने मारी लात, हंगामा-Cordination

Thu, 05 Apr 2018 05:44 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला के पेट पर वकील ने मारी लात, हंगामा-Cordination
गर्भवती के पेट पर वकील ने मारी लात, हंगामा
विज्ञापन

गाजियाबाद। कचहरी में बुधवार को बड़ी बहन के साथ केस के सिलसिले में पहुंची गर्भवती के पेट पर वकील ने लात मार दी। इस पर कचहरी में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने गर्भवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस कार्रवाई के लिए तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।

नंद ग्राम निवासी महिला छोटी गर्भवती बहन के साथ कचहरी में पहुंची थी। छह महीने पहले महिला की बेटी पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ चली गई थी। सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बुधवार को युवती की मां और मौसी कोर्ट में तारीख पर आई थीं। बाद में दोनों सीबीआई कोर्ट परिसर के पास युवक के वकील के चैंबर पर पहुंच गई। चैंबर पर युवक भी मौजूद था। गर्भवती मौसी और आरोपी युवक के बीच बहस हो गई। इससे गुस्साए वकील ने दोनों को बाहर जाने के लिए कहा, तो उससे मौसी की कहासुनी हो गई। आरोप है कि वकील ने मारपीट की और गर्भवती के पेट पर लात मार दी। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। बड़ी बहन के शोर मचाने पर आसपास के लोग और वकील एकत्रित हुए। सीबीआई कोर्ट के गेट के बाहर खूब हंगामा हुआ। पुलिस के पहुंचने पर लोग शांत हुए। पुलिस ने गर्भवती को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कविनगर पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed