{"_id":"5a2849934f1c1b4e718b7ac3","slug":"111512589715-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदर भाटी के भतीजे ने ली थी मिंटू गुर्जर की सुपारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुंदर भाटी के भतीजे ने ली थी मिंटू गुर्जर की सुपारी
Updated Thu, 07 Dec 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदर भाटी के भतीजे ने ली थी मिंटू गुर्जर की सुपारी
पांच लाख रुपये देकर कराई गई थी हत्या
आरोपी नरेश तेवतिया ने पूछताछ में किया खुलासा
साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के हिंडन पुश्ता पर बीती 12 जुलाई को हुई पार्किंग ठेकेदार मिंटू गुर्जर की हत्या के मामले में सुंदर भाटी के भतीजे अनिल भाटी का नाम सामने आया है। ग्रेटर नोएडा पुलिस की गिरफ्त में आए सातवें आरोपी नरेश तेवतिया ने पुलिस पूछताछ में इसका खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि अनिल भाटी ने मिंटू की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी ली थी। अब इंदिरापुरम पुलिस ने आरोपी अनिल भाटी के खिलाफ हत्या की साजिश रचने के आरोप में कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
एसएचओ इंदिरापुरम सुशील दुबे ने बताया कि मंगलवार को गौतमबुद्धनगर पुलिस ने भाजपा नेता शिवकुमार की हत्या के आरोप में नरेश तेवतिया को गिरफ्तार किया था। वह मिंटू गुर्जर की हत्या में सातवां आरोपी है। पुलिस पूछताछ में उसने मिंटू गुर्जर हत्याकांड में अनिल भाटी पर पांच लाख की सुपारी लेकर हत्या कराने की बात कबूली है। इसमें धर्मवीर सेठी से अनिल भाटी ने मिंटू गुर्जर की हत्या के लिए पांच लाख रुपये लिए थे। पुलिस ने अनिल भाटी को भी आरोपी बनाया है। पुलिस बहुत जल्द आरोपी नरेश तेवतिया को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस को उसके पास से हत्याकांड में इस्तेमाल की गई पिस्टल और बाइक बरामद करनी है। बीती 12 जुलाई को हिंडन पुश्ता रोड पर बदमाशों ने ठेकेदार मिंटू गुर्जर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी थी। मामले में इंदिरापुरम पुलिस धर्मवीर सेठी, सोनू सेठी, नवाब भाटी उर्फ नब्बू ,बॉबी, अंकित खारी, मनीष शर्मा पर गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई कर चुकी है।