{"_id":"595f6ebd4f1c1b6b1c8b4721","slug":"111499426493-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी पिता-पुत्र ने बिल्डर को भी लगाया 56.90 लाख का चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी पिता-पुत्र ने बिल्डर को भी लगाया 56.90 लाख का चूना
Updated Fri, 07 Jul 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठग बाप-बेटे ने बिल्डर को भी लगाया 56.90 लाख का चूना
रामप्रस्थ कालोनी में कमेटी डालने के नाम पर पिता-पुत्र द्वारा 200 से अधिक लोगों के साथ करीब 30 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में एक और मामला सामने आया है।
ठग पिता-पुत्र ने फ्लैट बेचने के नाम पर दिल्ली के रोहिणी निवासी एक बिल्डर को भी 56.90 लाख रुपये चूना लगाया है। बिल्डर ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
बिल्डर श्याम सुंदर नई दिल्ली के रोहिणी सेक्टर सात में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने पांच मई 2017 को रामप्रस्थ में रहने वाले पिता-पुत्र से 89 लाख रुपये में दो फ्लैट खरीदने की डील फाइनल की थी।
विज्ञापन
रामप्रस्थ स्थित दो फ्लैटों के लिए 50 लाख रुपये चेक से और 6.90 लाख रुपये कैश दिया था। पिता-पुत्र ने 12 जून को रजिस्ट्री करने को कहा था लेकिन उससे पहले ही दोनों रुपये लेकर फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि उनके पास बैंक की पूरी स्टेटमेंट है, जिससे उन्होंने भुगतान किया है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को लिंक रोड थाने पहुंचकर पीड़ित ने मदद की गुहार लगाई।
एसएचओ प्रशांत कुमार ने बताया कि बिल्डर से लिखित शिकायत मांगी गई है, जिसके बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि रामप्रस्थ निवासी पिता-पुत्र पिछले तीन साल में रुपये दोगुना करने के नाम पर करीब 200 लोगों से करीब 30 करोड़ की ठगी कर जून में फरार हो गए थे।