फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   संदिग्ध हालात में तीसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत

संदिग्ध हालात में तीसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत

Wed, 05 Jul 2017 05:47 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में तीसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत
तीसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत
विज्ञापन

खोड़ा क्षेत्र के इंदिरा विहार कालोनी में एक मकान की तीसरी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मंगलवार सुबह कालोनी के लोगों ने खून से लथपथ युवक को बिल्डिंग के नीचे सड़क पर पड़ा देखा।

लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


खोड़ा की इंदिरा विहार कालोनी की गली नंबर तीन में सोबरन सिंह बघेल का मकान है। इनके मकान की तीसरी मंजिल पर सुनील पांडेय (35) पत्नी और दो बच्चियों के साथ रहते थे। वह दिल्ली के मयूर विहार फेस दो में एक कपड़े की दुकान पर काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार देर रात वह अपने कमरे में परिवार के साथ सोए हुए थे। सुबह करीब पांच बजे आसपास के लोगों ने उन्हें घर के नीचे गिरा हुआ देखा। वह रात में कब घर से नीचे गिरे, यह पता नहीं चल पाया।


लोगों ने उन्हें खून से लथपथ देखकर पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत देखकर डाक्टरों ने उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एसएचओ जेपी चौबे ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है कि रात को सोते हुआ युवक कैसे नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed