फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ग्रेटर नोएडा और मुजफ्फरनगर के लिए भी-Cordination

ग्रेटर नोएडा और मुजफ्फरनगर के लिए भी-Cordination

Fri, 23 Jun 2017 07:19 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा और मुजफ्फरनगर के लिए भी-Cordination
खंभा में करंट आने से रिटायर्ड दरोगा की मौत
विज्ञापन

अंबेडकर रोड पर नगर निगम की लापरवाही के कारण एक स्ट्रीट की लाइट के खंभे में करंट आने से एक रिटायर्ड दरोगा की मौत हो गई। दरोगा खंभे पर हाथ लगाकर सड़क पार कर रहा था।

इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। उधर, हादसे के बाद अंबेडकर रोड पर काफी देर तक ट्रैफिक जाम की स्थिति रही।

ग्रेटर नोएडा में दनकौर के रहने वाले मुख्तार सिंह (62) यूपी पुलिस में दरोगा थे। दो साल पहले ही वह मुजफ्फरनगर से रिटायर्ड हुए थे। बृहस्पतिवार को किसी निजी काम से गाजियाबाद के अंबेडकर रोड स्थित एक्सप्रेस मार्केट में आए थे।
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे काम खत्म कर वहां से लौट रहे थे। अंबेडकर रोड पर पृथ्वी होटल के सामने वह सड़क पार करने के लिए डिवाइडर पर चढ़ गए। डिवाइडर पर लगे खंभे में करंट आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही उन्होंने खंभा पकड़ा, वैसे ही करंट की चपेट में आ गए और घायल होकर सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मुखतार सिंह को लेकर यशोदा अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


शहर कोतवाल लक्ष्मी चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा तहरीर मिलने के बाद ही संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, नगर आयुक्त सीपी सिंह का कहना है कि बरसात के कारण करंट आ गया होगा। सभी खंभों की जांच कराई जाएगी।

हादसे के बाद भी लगा एक और युवक को करंट
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे को करीब 10 मिनट बाद एक अन्य युवक को भी करंट लग गया, लेकिन वह मामूली रूप से घायल हुआ और बाद में घर चला गया।

लोगों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से खंभे में करंट आ रहा है। इसकी नगर निगम से शिकायत की जा चुकी हैं, लेकिन इसके बाद भी खंभे को सही नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed