फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   11 rogue cede its 18 vehicles recovered

11 बदमाश दबोचे,18 वाहन बरामद

Tue, 10 Jan 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 10 Jan 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
11 rogue cede its 18 vehicles recovered
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विजयनगर पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में लूट और वाहन चुराने वाले ऐसे गैंग का खुलासा किया है, जो रात दो से सुबह छह बजे के बीच वारदात करता था। इस गिरोह के 11 बदमाशों को गिरफ्तार कर इनसे 18 दोपहिया वाहन (15 बाइक-तीन स्कूटी), 26 मोबाइल, लैपटॉप, तीन मास्टर चाभी, दो सोने की अंगूठी, दो तमंचे और पांच चाकू बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


रविवार रात पकड़े गए इन बदमाशों में सागर, हरीओम, सलमान, सन्नी, मोनू, संदीप और अजय उर्फ पकौड़ी विजयनगर के रहने वाले हैं, जबकि अमन न्यू पंचवटी का। इनके अलावा इसरार व इमरान दादरी गौतमबुद्धनगर और मनीष बीबीनगर बुलंदशहर का निवासी है।
विज्ञापन


एक सूचना पर इनमें से सात को लेबर चौक से दबोचा गया, जबकि बाद में इनकी निशानदेही पर इनके चार साथियों को सजवान नगर से पकड़ा गया। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि इस गैंग ने पहले पता किया कि पुलिस किस समय सबसे कम अलर्ट रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात दो से सुबह छह बजे के बीच पुलिस का मूवमेंट सबसे कम होता है, लिहाजा इन्होंने यह समय वारदात करने के लिए चुना। ड्यूटी से लौट रहे या इस दौरान आ-जा रहे लोगों से लूटपाट और मास्टर चाभी से लॉक तोड़ कर वाहन चोरी करते थे।


30 दिसंबर, पांच और सात जनवरी को बदमाशों ने विजयनगर क्षेत्र में एक पत्रकार समेत तीन राहगीरों से लूटपाट की थी। इसके बाद से पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी।

झाड़ियों में छिपाकर रखते थे वाहन
बदमाश दो-तीन का गैंग बनाकर चलते थे। चोरी या लूटे गए वाहनों को सजवान नगर की झाड़ियों में छिपा कर रखते थे। बाद में इन्हें औने-पौने दामों पर बेच देते थे या संभल में कटवा देते थे। सागर, अमन, हरीओम और इमरान पहले हापुड़ से जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed