{"_id":"5c2d1662bdec2256aa76ef0d","slug":"101546458722-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब को नहीं मिले रुपये तो युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब को नहीं मिले रुपये तो युवक ने लगाई फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के लिए रुपये न मिलने पर युवक ने लगाया फंदा
गाजियाबाद। शराब पीने के लिए रुपये न मिलने से नाराज युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मृतक का बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
कविनगर थाना क्षेत्र के रजापुर गांव निवासी सोहनपाल संसद भवन में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र अनिल (28) शराब पीने का आदि था। वह आएदिन रुपये मांगता था। कई दिनों से वह शराब पीने के लिए पांच हजार रुपये मांग रहा था। मंगलवार सुबह उसने फिर से रुपये मांगे, जो कि उन्होंने नहीं दिए। इससे नाराज होकर अनिल कमरे में गया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम को जब वे ड्यूटी से लौटकर आए, तो अनिल के बारे में जानकारी की। पता चला कि वह सुबह से कमरे से बाहर नहीं आया है। उन्होंने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खुला। खिड़की से झांककर देखा तो अनिल फंदे पर लटका हुआ था। घर में अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई। 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। कमरा खोलकर शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया गया। कविनगर कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी।