{"_id":"5acfb2d24f1c1b5f3e8b4cce","slug":"101523561170-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साली के अश्लील फोटो खींचे, जीजा गिरफ्तार-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साली के अश्लील फोटो खींचे, जीजा गिरफ्तार-Ghaziabad city
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साली के अश्लील फोटो खींचे, जीजा गिरफ्तार
मसूरी। साली से मजाक करना और फोटो खींचना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि जीजा ने युवती के अश्लील फोटो खींच लिए और फिर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने परेशान होकर परिजनों को जानकारी दी। पीड़िता ने जीजा के खिलाफ मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रोजा जलालपुर, बिसरख निवासी युवक (32) की शादी मसूरी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम के पास एक गांव में हुई है। आरोप है कि युवक अपनी 26 वर्षीय साली से अकेले में अक्सर छेड़छाड़ करता था, लेकिन लोकलाज के डर वह विरोध नहीं करती थी। युवती का आरोप है कि इससे उसका हौसला बढ़ गया और मौका पाकर उसके अश्लील फोटो खींच लिए। अब इन फोटो को दिखाकर वह अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। समझाने पर भी वह नहीं माना तो युवती ने परिजनों से शिकायत कर दी। परिजनों ने उसके खिलाफ मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। मसूरी एसएचओ सतेंद्र प्रकाश सिंह का कहना है कि जीजा के खिलाफ छेड़छाड़ और आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।