{"_id":"5ac6131d4f1c1bd6618b5a5e","slug":"101522930461-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों में चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार, मोबाइल बरामद-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानों में चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार, मोबाइल बरामद-Ghaziabad city
Updated Thu, 05 Apr 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानों से मोबाइल पार करने वाले दो चोर गिरफ्तार
गाजियाबाद। दुकानों में चोरी करने वाले दो बदमाशों को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह चोर दिनदहाड़े दुकानों में घुसकर वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनसे छह मोबाइल, एक प्रिंटर और चाकू बरामद किया है।
विजयनगर एसएचओ नरेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर ललित तोमर और जितेंद्र विजयनगर सेक्टर-9 के रहने वाले हैं। उन्हें एबीईएस कट तिराहा एनएच-24 से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए दोनों चोरों ने दो अप्रैल को राहुल शर्मा की सैन विहार गली नंबर-1 स्थित दुकान से चार मोबाइल व एक प्रिंटर चोरी किया था। बीती 15 फरवरी को उन्होंने बबलू पाल की सेक्टर-12 प्रताप विहार स्थित दुकान से दो मोबाइल चोरी कर लिए थे। चोरों ने बताया कि वह मोबाइल खरीदने के बहाने दुकानों में जाते और दुकानदारों को चकमा देकर मोबाइल चुरा लेते थे। चोरी के मोबाइल को वह तीन हजार से पांच हजार रुपये में बेच देते थे।