{"_id":"5a205eb74f1c1bf4688be8f0","slug":"101512070839-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी की खबर-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी की खबर-Ghaziabad city
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में इमाम को पीटने
वाले दो आरोपी पकड़े
- जीआरपी ने बागपत से दबोच, अभी चार लोग हैं फरार
अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद।
दिल्ली-शामली पैसेंजर में इमाम से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को जीआरपी ने पकड़ लिया है। बाकी के चार आरोपी अभी भी फरार हैं। इन्हें पकड़ने के लिए जीआरपी दबिश दे रही है। एसपी रेलवे ने जीआरपी टीम को इनाम देने की घोषणा की है।
लोनी के पास बागपत की चांद मस्जिद के इमाम मोहम्मद गुलजार और उसके साथियोें इसरार, अबू बकर, मौमीन के साथ कुछ युवकों ने दिल्ली-शामली पैसेंजर में मारपीट की थी। जीआरपी मुरादाबाद मंडल के एसपी सुभाष चंद दुबे ने बताया कि यह घटना 22 नवंबर को हुई थी। मामला मीडिया में आने के बाद जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की। टीम ने गहन तफ्तीश के बाद बागपत निवासी नीरज और सुशील को पकड़ा है। इनके चार साथी योगेंद्र उर्फ जोगी, अरविंद, सतीश और मोनू फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि यह घटना मामूली कहासुनी से शुरू हुई थी। ट्रेन दिल्ली प्लेटफार्म पर खड़ी थी। ट्रेन में काफी भीड़ थी। इसी दौरान आरोपियों में से किसी एक का पैरइमाम को लग गया। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। यात्रियों ने दोनों पक्षों का शांत कराया। ट्रेन जब लोनी के पास अहैड़ा स्टेशन पहुंची तो वहां पर युवकों ने इमाम व उनके साथियों के साथ मारपीट की और चेन पुलिंग कर उतर गए। पहले घटना की रिपोर्ट बागपत में सिविल थाने में जीरो में लिखी गई थी और बाद में उसे 29 नवंबर को जीआरपी ट्रांसफर किया गया था।