{"_id":"5970aa794f1c1bac7b8b45fe","slug":"101500555897-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुगनी गैंग का सरगना साथी समेत गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुगनी गैंग का सरगना साथी समेत गिरफ्तार
Updated Thu, 20 Jul 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुगनी गैंग का सरगना साथी समेत गिरफ्तार
लंक रोड थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चंदर नगर से दिल्ली विवेक विहार के हिस्ट्रीशीटर जुगनी गैंग के सरगना को उसके एक साथी के साथ लूट की योजना बनाते दबोच लिया। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा, एक चाकू और बाइक बरामद की है। जुगनी पर दिल्ली व गाजियाबाद के थानों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
एसएचओ प्रशांत मिश्रा ने बताया कि एसआई बृजकिशोर टीम के साथ बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे चंदर नगर में गश्त पर थे। इसी बीच पुलिस को एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक घूमते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो वह भागने लगे।
पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को कुछ दूरी पर दबोच लिया। एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नितिन उर्फ जुगनी निवासी विवेक विहार दिल्ली और बबलू उर्फ समराई निवासी झिलमिल कालोनी दिल्ली हैं।
विज्ञापन
तलाशी में दोनों के पास एक चाकू, एक तमंचा और एक बाइक बरामद की है। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों पुलिस से लूट व चोरी की योजना बनाना कबूल किया। एसएचओ ने बताया जुगनी विवेक विहार थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर विवेक विहार थाने और गाजियाबाद थाने में विभिन्न धाराओं में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।