फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crime,ghaziabad

हत्या के आरोपी पिता-पुत्र घर से फरार, फोन बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
crime,ghaziabad
हत्या के आरोपी पिता-पुत्र घर से फरार, फोन बंद
विज्ञापन

लोनी। दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर गद्दा कारोबारी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पिता पुत्र अपने घर से फरार हैं। आरोपियों ने अपने फोन बंद कर रखा है।
बार्डर थाना एसएचओ सचिन कुमार ने बताया कि आरोपी पिता पुत्र अपने घर से फरार है, इससे यही प्रतीत हो रहा है कि इदरीश की हत्या पिता-पुत्र ने की है। पुलिस की टीमें आरोपियों के रिश्तेदारों के घर भी तलाश रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि दिल्ली निवासी दिलशाद का अशोक विहार कॉलोनी में पार्टनर जनीश के साथ गद्दों का कारोबार तीन वर्ष पहले खत्म हो गया था। दिलशाद का आरोप है कि जनीश पर छह लाख रुपये की देनदारी थी। जिसे उसने देने से इंकार कर दिया था। शनिवार को दिलशाद अपने भाई के साथ उससे बात करने आए थे। दोनों के बीच बात नहीं बनी थी। जिसके बाद शाम को वह घर जा रहे थे। जनीश ने पुत्र जिशान के साथ जवाहर नगर कॉलोनी में उन पर फायरिंग कर दी थी। गोली उनके भाई की कमर में लगी थी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed