{"_id":"61e9b9bafc59a1256d1d4b49","slug":"crime-ghaziabad-ghaziabad-news-gbd232979958","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य तंवर समेत पांच की संपत्ति होगी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य तंवर समेत पांच की संपत्ति होगी कुर्क
विज्ञापन
लोन माफिया लक्ष्य तंवर
- फोटो : GHAZIABAD City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्य तंवर समेत पांच की संपत्ति होगी कुर्क
गाजियाबाद। 400 करोड़ के लोन घोटाले मामले में पुलिस की रिपोर्ट पर प्रशासन ने पांच लोगों की संपत्ति को कुर्क करने की मंजूरी दे दी है। इसमें लक्ष्य तंवर समेत पांच लोगों की करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति शामिल है। मंजूरी मिलने के बाद पुलिस अब आगे की कार्रवाई करेगी। इसके अलावा पुलिस ने कुर्की से जुड़ी एक और फाइल प्रशासन को भेजी है, जिसमें आदेश का इंतजार है।
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि लोन घोटाले के आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए फाइल प्रशासन को भेजी गई थी, जिसमें लक्ष्य तंवर की दो कार, तुराबनगर की एक प्रॉपर्टी, उसकी पत्नी प्रियंका की दो कार व दो स्कूटी, लक्ष्य के पिता अशोक की दो बाइक व तुराबनगर की एक प्रॉपर्टी, दक्ष बग्गा की दो बाइक व स्कूटी, सूरज कालरा की दो कार और वरुण त्यागी की पांच कारें कुर्की में शामिल की गई, जिनकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। जल्द कुर्की की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त लक्ष्य तंवर की 18 प्रॉपर्टी अलग-अलग बैंक में पहले से बंधक हैं। इसके लिए पुलिस की ओर से बैंक प्रबंधकों को पत्र लिखा गया है।