फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crime,ghaziabad

टीन शेड काटकर फैक्टरी में घुसे चोर, 20 लाख कीमत का पीतल चुराया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime,ghaziabad
टीन शेड काटकर फैक्टरी में घुसे चोर, 20 लाख कीमत का पीतल चुराया
विज्ञापन

गाजियाबाद। बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक स्टील फैक्टरी में मंगलवार रात चोरों ने घुसकर 20 लाख रुपये की कीमत का पीतल चोरी कर लिया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने मामले में थाने में तहरीर दी है।

शास्त्रीनगर के रहने वाले पियूष निवेटिया ने बताया कि उनकी बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में सन्नी आयरन एंड स्टील प्रोडक्ट के नाम से पीतल के वाल्व बनाने की फैक्ट्री है। मंगलवार रात फैक्टरी के एक ब्लॉक में काम चल रहा था बाकी अन्य ब्लॉक बंद थे। रात करीब ढाई बजे बाइकों पर सवार होकर पांच बदमाश फैक्टरी पहुंचे। इनमें से चार बदमाश फैक्टरी की छत पर चढ़ गए और उनमें से एक बदमाश शीट काटकर रस्सी के सहारे फैक्ट्री में उतर गया। रस्सी के सहारे वह पीतल चोरी कर लिए। बताया कि फैक्ट्री में दूसरे ब्लॉक में काम कर रहा एक कर्मचारी आवाज सुनकर आया तो बदमाश उसे गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने कविनगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी का कहना है कि मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed