फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crime,ghaziabad

तलाक के बाद पत्नी के घर जाकर किया हंगामा, कांच चबाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime,ghaziabad
तलाक के बाद पत्नी के घर जाकर किया हंगामा, कांच चबाया
विज्ञापन

गाजियाबाद। तलाक होने के बावजूद उत्तराखंड के एक युवक ने विजयनगर थाना क्षेत्र की वीर अब्दुल हमीद कॉलोनी में पूर्व पत्नी के घर जाकर हंगामा किया। आरोप है कि उसने पहले महिला के पिता और अन्य परिजनों के साथ मारपीट की और फिर उन्हें झूठे केस में फंसाने के लिए कांच से गले पर नस काटने की कोशिश की। युवक ने कांच चबाकर वहीं पर जान देने की भी धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

महिला का कहना है कि उसकी शादी कैला खेड़ा उत्तराखंड निवासी आसिफ उर्फ मोनू से हुई थी। जुलाई 2021 में उसका पति से तलाक हो चुका है। इसके बाद भी आसिफ उसे परेशान करता रहता है। बीते दिनों आसिफ रात करीब 8:30 बजे उनके घर पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर आसिफ ने उसके पिता और परिजनों के साथ मारपीट की। इसके बाद उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। आसिफ ने कांच उठाया और उसे चबाकर जान देने की धमकी दी। उसने कांच के एक टुकड़े को गर्दन पर रख नस काटने की धमकी दी। महिला के परिजनों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी तो विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और परिजन युवक को पकड़कर थाने ले गए। महिला ने अपने पूर्व पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed