फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crime

असिस्टेंट कमिश्नर के फ्लैट में चोरी की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
असिस्टेंट कमिश्नर के फ्लैट में चोरी की कोशिश
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थाना के अंतर्गत हापुड़ रोड स्थित पंचशील प्राइमरोज सोसायटी में रविवार रात सीजीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर के फ्लैट में चोरी की कोशिश की गई। असिस्टेंट कमिश्नर की बेटी के शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गया। जानकारी लगने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल की।

पंचशील प्राइमरोज सोसायटी में रहने वाले राजीव कुलश्रेष्ठ सीजीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर हैं और सीजीओ कांप्लेक्स-2 में तैनात हैं। वह टावर-10 में बेटी श्रुति, दामाद चंद्रकांत और आठ वर्षीय बेटे के साथ रहते हैं। राजीव कुलश्रेष्ठ दो दिन की छुट्टी लेकर गांव गए थे। रविवार रात एक बदमाश ने बालकनी के रास्ते फ्लैट में घुसने की कोशिश की। इसी बीच श्रुति ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर चोर के पांव उखड़ गए और वह भाग निकला। राजीव कुलश्रेष्ठ के मुताबिक टावर-10 में पहले भी चोरी हो चुकी है। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। पूर्व में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर अलीगढ़ निवासी नीरज व कुलदीप को जेल भेजा गया था। रविवार रात हुई घटना में शामिल चोर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed