फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   council will meet at 9 am exam schools

सुबह 9 बजे से होगी परीषदीय विद्यालयों की परीक्षा

Thu, 03 Nov 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 03 Nov 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
 council will meet at 9 am exam schools
exam - फोटो : demo pic

आधी-अधूरी पढ़ाई के बीच मंगलवार से सभी परिषदीय विद्यालयों में अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। कक्षा एक से आठ तक की परीक्षा दो पालियों में होंगी।बीएसए लालजी यादव ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से पूर्वाह्न 11:30 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 से अपराह्न 3 बजे तक होगी।

विज्ञापन


पहली पाली में सभी लिखित और दूसरी पाली में मौखिक और प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी। बीएसए ने बताया कि इस बार परीक्षा केलिए बाकायदा बच्चों के  लिए प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका छपवाई गई हैं।
विज्ञापन


परीक्षा पर निगरानी के लिए एबीएसए और बीआरसी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है जो स्कूलों का औचक निरीक्षण कर यह जांचेंगे कि कहीं पर नकल तो नहीं कराई जा रही है। बच्चों की क्षमता का वास्तविक आंकलन करने के लिए परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह परीक्षा न केवल बच्चों की क्षमता बल्कि शिक्षकों की गुणवत्ता को भी प्रदर्शित करेगा। दूसरी ओर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री अनुज त्यागी ने बताया कि अब तक तो किताबें भी पूरी नहीं हो सकी है जबकि परीक्षा लेनी है। उन्होंने कहा कि दो-दो पाली की परीक्षा कराने के बाद  शिक्षकों को बीएलओ में भी ड्यूटी निभाने की जिम्मेदारी दी गई है।

कक्षा एक से आठ तक की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा समय सारिणी
तारीख              प्रथम पाली              द्वितीय पाली
18 अक्तूबर         हिंदी लिखित            हिंदी मौखिक

20 अक्तूबर         गणित लिखित          कला संगीत और गणित मौखिक
21 अक्तूबर         अंग्रेजी लिखित     अंग्रेजी मौखिक और पर्यावरण अध्यक्ष शारीरिक शिक्षा

24 अक्तूबर       पर्यावरण और सामाजिक    प्रायोगिक परीक्षा, कृषि और गृह शिल्प
25 अक्तूबर         उर्दू और अंग्रेजी           संस्कृत और स्काउट गाइड


26 अक्तूबर        संस्कृत और उर्दू             प्रायोगिक परीक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed