फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Corporation will now construct a road reflector

अब सड़क बनाकर रिफ्लेक्टर भी लगाएगा निगम

Mon, 12 Jun 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद Updated Mon, 12 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Corporation will now construct a road reflector
Road - फोटो : demo pic

अब नगर निगम कालोनियों में भी मुख्य मार्गों की तरह सड़क बनवाने के बाद उस पर सफेल-पीली पट्टियां बनवाएगा। इसके साथ-साथ सड़क पर पीले रंग के रिफ्लेक्टर भी लगाए जाएंगे। महापौर के निर्देशों पर निर्माण विभाग ने अब इन पट्टियों को बनाया जाना अनिवार्य कर दिया है। इससे सड़क हादसों में भी कमी आएगी।

विज्ञापन


नगर निगम अधिकांश कालोनियों की अंदरूनी सड़कों का निर्माण कराता है। ऐसे में सड़क निर्माण के बाद इन पर सफेद-पीली पट्टियां नहीं बनाई जाती थी, लेकिन अब पीडब्ल्यूडी और जीडीए की तरह नगर निगम भी सड़क निर्माण के साथ ही इन पट्टियों को भी बनाएगा। इन पर आने वाला खर्च सड़क निर्माण के एस्टिमेट में ही शामिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


महापौर अशु वर्मा ने बताया कि कोहरे के दिनों में यह पट्टियां और रिफ्लेक्टर वाहन चालकों की सहायता करते हैं। इनकी मदद से सही रास्ते की जानकारी मिलती रहती है। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने हाल ही में बनाई गई चंद्रपुरी और मॉडल टाउन की दो सड़कों पर ट्रायल बेस पर पट्टियां और रिफ्लेक्टर लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से बेहतर रिस्पांस मिलने के बाद अब सभी सड़कों पर पट्टियां और रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed