फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Corporation does not care, avantka

निगम नहीं करता देखभाल, अवंतिका के बिगड़े हाल

Sun, 23 Apr 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 23 Apr 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Corporation does not care, avantka
कई सड़कें खस्ताहाल । - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नगर निगम ने अवंतिका कालोनी को गुपचुप तरीके से टेकओवर तो कर लिया, लेकिन देखरेख करना छोड़ दिया। शहर की 10 सबसे अच्छी कालोनियों की सूची में शामिल अवंतिका कालोनी बदहाली की ओर है। नाले भरे हुए हैं, सीवर लाइन ओवरफ्लो होने लगी हैं और सड़कें टूटने लगी हैं।

अवंतिका आरडब्ल्यूए ने इसकी शिकायत अफसरों से की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब उन्होंने महापौर को पत्र भेजकर समस्याओं के निराकरण की मांग की है। अवंतिका आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष हृदेश कंसल का कहना है कि नगर निगम के पास आते ही कालोनी की बुरी दशा हो गई है।
विज्ञापन


अब न बिल्डर मेंटेनेंस कर रहा है और न ही नगर निगम। दोनों के बीच कालोनी के 800 परिवार फंस गए हैं।
..
बोरिंग किया, ट्यूबवेल नहीं लगाया
नगर निगम ने अवंतिका कालोनी में पानी की आपूर्ति के लिए नया बोरिंग तो कर दिया, लेकिन लंबे समय से यहां ट्यूबवेल नहीं लगाया गया है। पुरानी ट्यूबवेलों को समय पर नहीं चलाया जा रहा। कालोनी में पानी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
स्ट्रीट लाइटें खराब, सड़कों पर अंधेरा
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि मेंटीनेंस न होने की वजह से अधिकांश स्ट्रीट लाइट खराब है। कालोनी के मुख्य मार्गों पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। शाम होने के बाद महिलाओं का घरों से निकलना बंद हो गया है।

..
उजड़ने लगी पार्कों की हरियाली
अवंतिका कालोनी में कई पार्कों की जगह तो बिल्डर ने प्लाट में बेच दी। जो पार्क बनाए गए थे, नगर निगम के कालोनी टेकओवर करने के बाद उनकी हरियाली भी उजड़ने लगी है। कालोनी के लोगों का कहना है कि नगर निगम पार्कों की मेंटीनेंस नहीं कर रहा। वहीं, रोजाना कचरा नहीं उठने के चलते सड़क के किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed