फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Coronavirus update 19 may ghaziabad noida gurugram faridabad bulandshahr hapur new cases deaths positivity rate all data

कोरोना: जानिए गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद की ताजा स्थिति, केस से लेकर संक्रमण दर सबकुछ

Wed, 19 May 2021 07:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 19 May 2021 07:59 PM IST
सार

जानें एनसीआर के कुछ प्रमुख शहरों में कोरोना संक्रमण की क्या  है स्थिति और यहां कितना सुधार हुआ...

विज्ञापन
Coronavirus update 19 may ghaziabad noida gurugram faridabad bulandshahr hapur new cases deaths positivity rate all data
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे देश समेत एनसीआर के तमाम शहरों में भी कोरोना संक्रमण की दर घटने लगी है और मौतों का आंकड़ा भी कम हो रहा है। जानिए गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बुधवार को कोरोना के कितने नए केस आए और कितनेे लोगों की मौत हुई...

विज्ञापन


गाजियाबाद: 307 नए केस
गाजियाबाद। एक तरफ संक्रमण के मामले में कमी आ रही है। दूसरी तरफ लगातार हो रही मौत संक्रमण के आक्रामकता को बयां कर रही है। बुधवार को 12 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। जिले में मृतकों की संख्या चार सौ हो गई है। 307 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इलाज के बाद 552 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। 52354 लोग अब तक जिले में संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 48,937 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन


24 घंटे में नए संक्रमित -307
24 घंटे में संक्रमण मुक्त हुए-552
24 घंटे में हुई मौत- 12
अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके - 48937
सक्रिय मामले-3017
अब तक कुल मौत - 400
कुल संक्रमित- 52354

नोएडा: पांच की मौत, 355 नए संक्रमित मिले
जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण की वजह से पांच लोगों की मौत हो गई। इससे संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 402 हो गया है। सबसे ज्यादा मौतें अप्रैल के अंत और मई की शुरुआत में हुई हैं। हालांकि, अब मौत के आंकड़े में कमी आनी शुरू हो गई है। वहीं, 355 नए संक्रमण मरीज मिले हैं और 633 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिम्स, शारदा और नोएडा के कोविड अस्पताल में मौतें हुई हैं। मृतकों की उम्र 50 से अधिक थी। 16 अप्रैल तक जिले में संक्रमण से 100 लोगों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद 13 दिन यानी 29 अप्रैल तक संख्या 202 तक पहुंच गई थी। 8 मई तक यानी 9 दिनों में संख्या 307 तक जा पहुंची। वहीं, प्रदेश सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार तक जिले में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 60,647 हो गया है। इसमें 55084 लोग ठीक हो चुके हैं। 5161 सक्रिय मरीज हैं। इनमें करीब तीन हजार होम आइसोलेशन में हैं।। 

ऐसे बढ़ीं मौतें
16 अप्रैल  - 100
29 अप्रैल - 202
8 मई  - 307
19 मई - 402

फरीदाबाद: 435 नए संक्रमित मिले, 847 स्वस्थ
फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 435 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की है। वहीं नौ लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि 847 स्वस्थ हुए हैं। अब तक कुल 665 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत के मुताबिक, जिले में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4677 रह गई है। इनमें से 1528 अस्पतालों में और 3149 लोग होम आइसोलेशन में हैं। इस समय 749 संक्रमित विभिन्न अस्पतालों के आइसीयू में भर्ती हैं और 81 संक्रमित वेंटिलेटर पर उपचाराधीन हैं। वर्तमान में 12.2 फीसदी सैंपल पॉजिटिव आ रहे हैं। कुल सैंपल पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी रह गया है। वहीं रिकवरी दर बढ़कर 94.5 फीसदी हो गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 7308 सैंपल लिए गए। इनमें से 812 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। प्रति एक लाख की आबादी में 44,116 सैंपल लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक 7,94,098 सैंपल ले चुका है।

गुरुग्राम: कोरोना संक्रमण से 15 की मौत, 1161 नए मरीज
गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण का प्रकोप अब कम हो रहा है लेकिन मरीजों की मौत का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में बुधवार को भी जिले में कोरोना संक्रमण से 15 मरीजों की मौत हुई जबकि 1161 नए मरीज मिले। वहीं, 3002 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 76 हजार 99 पर पहुंच गया है, जिसमें से 1 लाख 57 हजार 283 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण के प्रसार में कमी के लिए सरकार की तरफ से किए गए लॉकडाउन, प्रशासन की सख्ती व लोगों के सहयोग को भी वजह माना जा रहा है। 


अप्रैल की शुरुआत के साथ कोरोना का प्रकोप बढ़ने लगा था, जो मई की शुरुआत तक जारी रहा। दूसरे सप्ताह से कोरोना की रफ्तार कम पड़ने लगी तो अब स्थिति नियंत्रण में आती नजर आ रही है। पिछले सप्ताह भर से ज्यादा समय से जिले में रोजाना आने वाले मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा रहती है। वहीं, 15 मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा अब बढ़कर 725 पर पहुंच चुका है, जिसमें से 486 मरीज पहले से किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे तो 239 में कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। अब जिले के अस्पतालों में 2292 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि कोविड केयर सेंटर में 38 मरीजों का इलाज चल रहा है। साथ ही 15 हजार 761 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। बुधवार को जिले में 8291 लोगों ने कोरोना की जांच के लिए नमूने दिए, जिसमें से 3608 ने रैपिड एंटीजन जांच व 4683 मरीजों ने आरटी-पीसीआर जांच के लिए नमूने दिए। अभी 2064 लोगों की जांच रिपोर्ट लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed