{"_id":"61defc4240ac884dc95b2e83","slug":"corona-in-ghaziabad-found-in-ghaziabad-1581-corona-infected-district-reached-third-place-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Ghaziabad: गाजियाबाद में मिले, 1581 कोरोना संक्रमित, प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंचा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Ghaziabad: गाजियाबाद में मिले, 1581 कोरोना संक्रमित, प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंचा जिला
Wed, 12 Jan 2022 09:35 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 12 Jan 2022 09:35 PM IST
सार
जिला में दो जज, छह कर्मचारी, दो डॉक्टर और नौ गर्भवती महिलाएं भी संक्रमण की चपेट में आई हैं। इस समय जिले में 7,665 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिला कोरोना केसों की संख्या में प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। बुधवार को 24 घंटे में 9,300 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 1,581 संक्रमित की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
आधिकारिक बयान के अनुसार, इस दौरान जिला में दो जज, छह कर्मचारी, दो डॉक्टर और नौ गर्भवती महिलाएं भी संक्रमण की चपेट में आई हैं। इलाज के बाद 188 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है।
विज्ञापन
इस समय जिले में 7,665 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में अब तक कुल 63,723 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 55,744 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन