फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›    corona disnkrimit discharge

दो स्वास्थ्य अधिकारियेें की रिपोर्ट आई निगेटिव, चार हुए डिस्चार्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
 corona disnkrimit discharge
फोटो ही लगाएं दो स्वास्थ्य अधिकारियेें की रिपोर्ट आई निगेटिव, चार हुए डिस्चार्ज - सीज फायर कंपनी के कर्मचारियों का फिर भेजा गया सैंपल  माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने जिले से 81 लोगों के नए सैंपल जांच के लिए भेजे, जबकि नगर स्वास्थ्य अधिकारी और स्टेट प्रोग्राम आफिसर की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। सीएचसी प्रभारी के संक्रमित होने के बाद से अभी तक एक भी व्यक्ति संपर्क में आने वाले पॉजिटिव नहीं हुआ है। इससे भी विभाग राहत महसूस कर रहा है, क्योंकि डाक्टर के संपर्क में अब तक 91 लोगों को कोरेंटीन किया जा चुका है। सोमवार को तीन जमातियों सहित चार लोगों को कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। चारों लोग अभी 14 दिन तक होम कोरेंटीन में रहेंगे। पहली रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद दोबारा पॉजिटिव होने वाले सीजफायर कंपनी के चार कर्मचारियों की तीसरी बार सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अगर इस बार रिपोर्ट निगेटिव आई तो उन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।  -दो अधिकारियों की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव सीएचसी प्रभारी के संपर्क में आने वाले स्वास्थ्य विभाग के दो वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आई। इसके बाद ना केवल स्वास्थ्य विभाग बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है। दोनों अधिकारी स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के आला अधिकारियों के संपर्क में रहते थे। इनमें एक अधिकारी ने तीन दिन पहले सैंपल देने के बाद से किसी से मिलना जुलना बंद कर दिया था और केवल एक कमरे में बैठकर कामकाज देखते थे। दोनों अधिकारी कोरोना मरीजों का प्रंबंधन देख रहे हैं।   ----------------- कुल कोरेंटीन किए गए व्यक्तियों की संख्या - 81409 कुल होम कोरेंटीन किए गए - 79224 फैसिलीटी कोरेंटीन की संख्या - 601 विदेश से यात्रा कर वापस लौटने वाले लोग - 2301 28 दिन का कोरेंटीन पूरा करने वाले लोग - 1345 वर्तमान में होम कोरेंटीन - 956 कोरोना की जांच के लिए कुल सैंपल - 921 कोरोना निगेटिव रिपोर्ट वालों की संख्या - 673 प्रतीक्षारत रिपोर्ट - 223 वर्तमान कोरोना पॉजिटिव की संख्या - 27 कोरोना पॉजिटिव मिले कुल - 31 इलाज के बाद स्वस्थ्य हो चुके - 3 कोरोना संक्रमित की मौत हुई - 1 --------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed