फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Control room keeps an eye on every vehicle collecting garbage

Ghaziabad News: कचरा उठाने वाले हर वाहन पर कंट्रोल रूम की नजर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Control room keeps an eye on every vehicle collecting garbage
गाजियाबाद। नगर निगम के कचरा उठाने वाले हर वाहन पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। कविनगर जोन से इसकी शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने व्हीकल ट्रैकिंग मैनेजमेंट सिस्टम (वीटीएमएस) से वाहनों की लोकेशन की जानकारी निगम मुख्यालय में बैठकर ली। निगम के सभी 663 वाहनों में जीपीएस लगा दिया गया है। अगर कोई वाहन अपने रूट से इधर-उधर हुआ तो तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना मिल जाएगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यह पहल की गई है। डोर टू डोर कचरा उठाने वाले वाहनों में लगे जीपीएस के माध्यम से जानकारी मिलनी शुरू हो गई है। कौन सा वाहन किस जगह पर किस समय पहुंचा, इसकी भी पूरी जानकारी मिल रही है। सबसे पहले कविनगर जोन से वाहनों की निगरानी शुरू की गई है। हर गाड़ी की लेन निर्धारित की गई है। वाहनों की लाइव ट्रैकिंग हो रही है। अगर कोई वाहन निर्धारित गली में नहीं पहुंचेगा तो तत्काल संबंधित गाड़ी के चालक से संपर्क किया जाएगा। कचरा उठाने को लेकर मिल रही तमाम शिकायतों का समाधान तलाशने के लिए तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। नगरायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पांचों जोन में जल्द ही इस व्यवस्था को लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed