फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Contract killer arrested by Sihani Gate Police Team Ghaziabad news

Ghaziabad: रंगदारी नहीं देने पर ली थी कार व्यापारी की हत्या की सुपारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 03 Nov 2022 04:39 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला न्यूज डेस्क, गाजियाबाद
अमर उजाला न्यूज डेस्क, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 03 Nov 2022 04:39 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि कार कारोबारी रॉबिन ओबेरॉय से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। मना करने पर उसकी हत्या की सुपारी लेने वाले शूटर जितेंद्र त्यागी को सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप था जितेंद्र इसी मामले के गवाह को धमकाने पहुंचा था।

विज्ञापन
Contract killer arrested by Sihani Gate Police Team Ghaziabad news
पुलिस की गिरफ्त में सुपारी किलर जितेंद्र त्यागी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

रंगदारी देने से मना करने पर कार व्यापारी की हत्या की सुपारी लेने के आरोपी कुख्यात शार्प शूटर जितेंद्र त्यागी को गाजियाबाद की सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कार कारोबारी रॉबिन ओबेरॉय से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। मना करने पर उसकी हत्या की सुपारी लेने वाले शूटर जितेंद्र त्यागी को सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप था जितेंद्र इसी मामले के गवाह को धमकाने पहुंचा था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़ित रॉबिन ने एसएसपी मुनिराज से शिकायत की, जिसके बाद उन्होंने जितेंद्र की गिरफ्तारी के आदेश दिए। सिहानी गेट पुलिस ने जितेंद्र के पास से एक पिस्टल, ली गई सुपारी में से 58 हजार रुपये बरामद किए हैं। जितेंद्र ने पांच लाख रुपये में कार कारोबारी की हत्या करने का सौदा किया था। इसमें से एक लाख रुपये एडवांस लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed