{"_id":"6acbf9dc2f863dee4d003520","slug":"construction-work-on-roads-drains-and-storm-water-drains-under-the-indraprastha-scheme-will-gain-momentum-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25274-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: इंद्रप्रस्थ योजना में सड़क, नाली और नाले के निर्माण कार्यों को मिलेगी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: इंद्रप्रस्थ योजना में सड़क, नाली और नाले के निर्माण कार्यों को मिलेगी गति
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ स्थित इंद्रप्रस्थ योजना में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सड़क, नाली और नाले के निर्माण व सुधार कार्यों में तेजी लाई जाएगी। योजना के विभिन्न पॉकेट में जर्जर सड़कों के सुदृढ़ीकरण, नालियों की मरम्मत और पुलियों के निर्माण से संबंधित कार्य किए जाएंगे। इससे क्षेत्र के निवासियों को आवागमन और जल निकासी की समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
कॉलोनी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने बताया कि योजना के तहत पॉकेट-एच और पॉकेट-ई में सड़कों के सुदृढ़ीकरण व सुधार कार्य प्रस्तावित हैं। इन कार्यों का उद्घाटन पहले रविवार को प्रस्तावित था लेकिन किसी कारण रोक दिया गया है। जो एक दिन आगे सोमवार को कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी की सड़कों की स्थिति बेहतर होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होगी। इसी क्रम में पॉकेट-एफ में नालियों के सुधार के साथ पुलियों का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों का उद्देश्य जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करना और बारिश के दौरान पानी जमा होने जैसी समस्याओं को कम करना है।
वहीं, पॉकेट-डी में अलग-अलग चौड़ाई वाली सड़कों के सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यहां 18 मीटर, 12 मीटर, 9 मीटर और 7.5 मीटर चौड़ी सड़कों को बेहतर बनाने का कार्य किया जाएगा। इससे पॉकेट के विभिन्न हिस्सों में सड़क संपर्क और आवागमन की सुविधा में सुधार होगा। इसके अलावा आवासीय पॉकेट-डी के ईडब्ल्यूएस ब्लॉक-बी में सड़क और नाली सुधार के कार्य कराए जाएंगे। साथ ही 12 मीटर चौड़ी सड़क तक नाले का निर्माण किया जाएगा, जिससे जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।