फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Construction of Utsav Bhavan begins in Khanjarpur; land secured for two others as well.

Ghaziabad News: खंजरपुर में उत्सव भवन का निर्माण शुरू, दो अन्य के लिए भी मिली जमीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Construction of Utsav Bhavan begins in Khanjarpur; land secured for two others as well.
गाजियाबाद। शादी और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन अब लोगों की जेब पर भारी नहीं पड़ेगा। इसके लिए शहर और देहात में उत्सव भवन तैयार किए जा रहे हैं। अब इनकी संख्या भी बढ़ा दी गई है। शहर में वैशाली के बाद कविनगर में उत्सव भवन तैयार होगा, जबकि देहात क्षेत्र में खंजरपुर गांव के अलावा गनौली और खुर्रमपुर गांव में भी एक-एक उत्सव भवन बनाया जाएगा।
विज्ञापन



डीपीआरओ जाहिद हुसैन ने बताया कि खंजरपुर में भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस वर्ष के अंत तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। गनौली और खुर्रमपुर में भवन निर्माण के लिए जमीन मिल गई है। वहां भी जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। करीब तीन हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनने वाले प्रत्येक भवन पर 1.41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने भी वैशाली और कविनगर में उत्सव भवन के लिए जमीन चिह्नित कर ली है। इसे लेकर सर्वे भी पूरा हो चुका है। जीडीए सचिव विवेक मिश्र ने बताया कि वैशाली उत्सव भवन के निर्माण पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन



देहात में 5 से 10 हजार रुपये में हो सकती है बुकिंग


शहर में वर्तमान में बड़े समारोह भवनों में कार्यक्रम आयोजित करने पर लोगों को एक लाख से 10 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। डीपीआरओ ने बताया कि अभी बुकिंग शुल्क को लेकर कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है, लेकिन अनुमान है कि शुल्क 5 से 10 हजार रुपये के बीच रहेगा। ऐसे में लाखों रुपये में होने वाला आयोजन कुछ हजार रुपये में ही हो सकेगा। दूसरी ओर शहरी क्षेत्र के उत्सव भवनों के लिए भी बुकिंग शुल्क तय होने का इंतजार है। हालांकि, यहां शुल्क ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओपन थिएटर की भी मिलेगी सुविधा


जानकारी के अनुसार जिले में तैयार हो रहे उत्सव भवनों में ओपन थिएटर की भी सुविधा होगी। इससे शादी-विवाह के अलावा अन्य सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकेंगे। डीपीआरओ ने बताया कि इसके लिए अलग से स्थान निर्धारित किया जा रहा है। साथ ही भवनों को इस प्रकार डिजाइन किया जा रहा है कि आवश्यकता पड़ने पर एक साथ कई छोटे-छोटे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed