{"_id":"5e944a4f8ebc3e6fd100275d","slug":"constable-feeding-fodder-to-animals-roaming-on-the-road71","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर घूम रहे पशुओं को कांस्टेबल खिला रहे चारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर घूम रहे पशुओं को कांस्टेबल खिला रहे चारा
विज्ञापन
पशुओं को चारा डालते यूपी पुलिस के कांस्टेबल आरपी सिंह।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। लॉकडाउन के दौरान घर परिवार से दूर रहकर जहां पुलिस कर्मी लोगों के लिए देवदूत बने हैं। वहीं पशु और बेजुबान जानवरों के लिए भी पुलिसकर्मी खाने की व्यवस्था में लगे हैं। कौशांबी पुलिस चौकी पर तैनात एक कांस्टेबल ने सड़क पर भूखे घूम रहे पशुओं को चारा खिलाने का बीड़ा उठाया है। पिछले चार दिनों से यह कांस्टेबल करीब २२ गाय और बैल को चारा दे रहे हैं। मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले आरपी सिंह यूपी पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात हैं। हाल में उनकी तैनाती गाजियाबाद के कौशांबी थाने की कौशांबी चौकी पर है। इन दिनों देश भर में लॉकडाउन किया गया है। इसके चलते लोग अपने घरों में रहने को मजबूर है। इसी के कारण बाहर सड़कों पर घूमने वाले बेजुबान जानवरों और पशुओं को खाना नहीं मिल रहा है। कांस्टेबल आरपी सिंह ने यूपी गेट के पास सड़क किनारे भूखे पेट घूमने वाले करीब २२ गाय और बैल को चारा खिलाने का जिम्मा उठाया है। वह पिछले चार दिनों से इन पशुओं को सुबह ड्यूटी से घर जाने के दौरान करीब एक क्विंटल चारा डालकर जाते हैं। जिससे इन पशुओं का पेट भर सके। आरपी सिंह ने बताया कि गाजीपुर मंडी बंद होने के कारण इन पशुओं को खाने को नहीं मिल रहा है। इसके लिए वह इनको चारा डाल रहते हैं। उन्होंने घरों के आसपास रहने वाले जानवरों खाना देने की अपील की है। जिससे यह भूखे न रह सके।
माला पहनाकर पुलिस वालों को किया सम्मानित पार्षद अरविंद चौधरी ने प्रहलादगढ़ी चौकी इंचार्ज नरपाल सिंह, दरोगा रविंद्र कुमार, कांस्टेबल सादुल्ला, विनोद सिंह, देवेंद्र सिंह का फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। पार्षद ने बताया कि हमारे पुलिसकर्मी जरूरत मंद लोगों की मदद कर रहे हैं। भोजन और राशन वितरण कर रहे हैं। २४ घंटे जनता की सेवा में लगे हैं, जो सम्मान के पात्र हैं।
विज्ञापन